JBKSS कार्यकर्ता मिलन समारोह का हुआ समापन
चांडिल:- शीशमहल निर्मल भवन में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व शिक्षक जयचांद महतो के अध्यक्षता से संपन्न हुई। जिसमें चारों प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस सम्मेलन में 9 अगस्त को चावलीबासा मे होने वाले संकल्प महासभा को सफल बनाने को लेकर किया गया।

आने वाला विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड कमिटी विस्तार 11 अगस्त ईचागढ़,14 अगस्त ओर नीमडीह,18 अगस्त चांडिल का रोस्टर निर्माण किया गया। डोर टू डोर जाकर हर घर हर वार्ड के लोगों से संपर्क करके सदस्यता अभियान , महिला मोर्चा का गठन, विस्थापितों की समस्याओं का स्थायी समाधान लेकर चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि पिछले 35 सालों में आज तक ईचागढ़ को स्थानीय विधायक नहीं मिला है यह बहुत ही बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण बात है इस पर JBKSS अपना पहल करेंगे और इचागढ़ विधानसभा को स्थानीय के साथ-साथ विस्थापित विधायक देने का कार्य करेंगे । इस सम्मेलन में JBKSS केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, केंद्रीय संगठन महासचिव राकेश रंजन महतो , केंद्रीय संगठन महासचिव फूलचंद महतो, युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष विद्रोही विष्णु, केंद्रीय संगठन सचिव काशीनाथ महतो एवं केंद्रीय युवा मोर्चा के सचिव चेतन महतो साथ ही कुकरू प्रखंड के पीतांबर, प्रमेश्वर, सुदामा,मनोहर ईचागढ़ प्रखंड से नंदकिशोर, मुकेश महतो,प्रकाश,संदीप चांडिल प्रखंड से पूर्णशशी, आमीन , आकाश, अमर,कृष्ण महतो,पाठक आदि, नीमडीह प्रखंड से प्रकाश , आदित्य,रामबिलाश ,दिनेश , राकेश,राहुल आदि उपस्थित थे

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


