LatestNewsNews postझारखण्डमनोरंजनसरायकेला

राजनगर : 22 सितम्बर को मनाया जाएगा देश करम महोत्सव, तैयारी जोरों पर

Rajnagar (Deepak mahato) : देश करम एकता संघ राजनगर की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजनगर ब्लॉक मैदान में 22 सितंबर को देश करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. देश करम महोत्सव की तैयारी को लेकर कुड़मी समुदाय के लोग युद्धस्तर पर तैयारी में लगे हुए हैं. कार्यक्रम के लिये ब्लॉक मैदान में विशाल टेंट बनाया जायेगा . प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले देश करम महोत्सव में प्रखंड के कोने कोने से कुड़मी समुदाय के लोग इस महोत्सव में शामिल होते हैं और अपनी एकता का परिचय देते हैं.

 

 

बता दे की ये देश करम का आयोजन लगातार कई वर्षों से होते आ रही हैं देश करम में पारंपरिक नृत्य के साथ पूजा की रस्म की जाती है।संघ के पदाधिकारी प्रखंड के हर कुड़मी बहुल गांवों का दौरा कर लोगों को महोत्सव में आने की अपील कर रहे हैं। देश करम एकता संघ के अध्यक्ष सुधांशु महतो ने बताया कि कार्यक्रम में कुड़मी समुदाय के मैट्रिक एवं इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. वहीं कार्यक्रम में कुड़मी समुदाय के तमाम दिग्गज नेता एवं बुद्धिजीवी सम्मिलित होंगे.

वही मोके पर उपस्थिति सुभाष महतो, कादरू महतो, इंद्रजीत महतो, जागेंद्रनाथ महतो, अशोक महतो, दीपक महतो, सहदेव महतो, दीनबंधु महतो, शैलेंद्र महतो, रवि महतो, नरेंद्र महतो,लक्ष्मीनारायण महतो, रंजीत महतो, दिनेश महतो, दिलीप कुमार महतो आदि उपस्थित थे

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *