खरसवां के बगरायडीह गांव में एकादशी के उपलक्ष्य पर माता दुर्गा के वनदेवी रूपी की पूजा अर्चना किया गया, भक्तों का उमड़ी जनसैलाब
पूजा के लिए पूरे कोल्हान समेत ओड़िसा से पहुंचे भक्तों की अपार भीड़ ही मेला का रूप ले लिया जिससे सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में तिल रखने की जगह नही थी। पूजा कार्यक्रम के तहत स्थानीय जलाशय से भक्तों ने पूजा अर्चना कर माता की कलश यात्रा मंदिर तक लायी इस दौरान भक्तों ने माता को प्रसन्न करने के लिए कई आकर्षक करतब दिखाए जिससे देख स्थानीय लोग दांतो तले उंगली दबाने को विवश हो गया। भक्त नुकीले कांटो को अपना सेज बना कर लेट गए तो कई भक्तों पर डंडों से बार किया गया। इसके बाद भक्तों ने पूजा अर्चना कर दहकते नंगे अंगारों पर खुले पाव दौड़े। इसे माता दुर्गा की कृपा माने या भक्तों की अपार भक्ति व विश्वास इस दौरान भक्तों के पांव में छाले तक नहीं पड़े। पूजा के दौरान भैसा बलि व बकरा बलि का पूजन किया गया जिसे देखने के लिए देर रात तक भक्त डटे रहे।

—
विधायक समेत अन्य पहुंच की सुख समृद्धि की कामना
—
खरसावां के बगरायडीह गांव में आयोजित देेवी दुर्गा के नियामाड़ा पर्व में खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत कई गणमान्य लोग पहुंच कर माता के चरणों मे पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना की।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


