नामांकन के बाद आयोजित सभा में मीरा मुंडा का संबोधन
जमशेदपुर,24 अक्टूबर।आज पोटका विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने नामांकन दाखिल के पश्चात जमशेपुर के बोधि मैदान में आयोजित एनडीए के नामांकन सभा को संबोधित किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ,बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ,अशोक चौधरी एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मीरा मुंडा ने अपने संबोधन में कहा की जनसभा में जनता के उत्साह को देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि पोटका सहित पूरे कोल्हान की 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन प्रचंड वोटों के साथ जीत दर्ज करेगी। वर्तमान राज्य सरकार ने युवाओं को, महिलाओं को, आदिवासी समाज को सिर्फ ठगकर अपनी झोली भरने का काम किया है और ऐसी सरकार को जनता इस बार उखाड़ फेंकेगी।




दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


