Newsझारखण्ड

गिरिडीह की मांग सुदिव्य कुमार सोनू बने मंत्री – कृष्ण मुरारी शर्मा  

 

 

गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाने की मांग जोर पकड रही है। झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम आने के बाद 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मोहराबादी मैदान रांची में शपथ ग्रहण समारोह भी तय हो गया है। इधर गिरिडीह से दोबारा चुनाव जीतकर आए सुदिव्य कुमार सोनू को गिरिडीह से मंत्री बनाने की मांग कई संगठनों के द्वारा की जा रही है। सोमवार को झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने भी व्यक्तिगत रूप से सुदिव्य कुमार को मंत्री बनाने की मांग की, हलांकि उन्होंने कहा कि किसी को मंत्री बनाना मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार का मामला है। लेकिन गिरिडीह के जन भावनाओं को अवगत कराना भी हमारा दायित्व है। गिरिडीह की जनता चाहती है कि जिस तरह गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार ने पिछले पांच सालों में गिरिडीह के साथ साथ झारखंड के सहायक अध्यापक, सहायक पुलिस, सहिया, जल सहिया, पोषण सखी सहित सभी अनुबंध कर्मियों को सरकार के साथ लाने में अपनी भूमिका निभाई, और सरकार को दोबारा भारी बहुमत मिला। निश्चित रूप से गिरिडीह से सुदिव्य कुमार को मंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार एक दूरदर्शी नेता हैं। उनको मंत्री बनाने से उनके अनुभव का पूरे झारखंड को लाभ होगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *