JamshedpurLatestझारखण्डराजनीति

भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव में शिरकत की, वीरता और बलिदान को किया नमन

पूर्वी जमशेदपुर की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने आज गोलमुरी और नानक नगर में आयोजित परम पूज्य गुरु बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा दीप सिंह जी की वीरता, पराक्रम और बलिदान को नमन किया ।

 

पूर्णिमा साहू ने कहा कि बाबा दीप सिंह जी ने देश, धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया था। उन्होंने बाबा दीप सिंह जी के कृत्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक शीश झुकाया।

इस समारोह में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और बाबा दीप सिंह जी के जीवन और उनके संदेशों को याद किया। समारोह के दौरान सिख समुदाय के लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *