झारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर-2 में 7 स्टार बॉयज क्लब ने किया गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन

 

 

आदित्यपुर-2: आगामी गणेश पूजा को लेकर 7 स्टार बॉयज क्लब की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में वीर कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर 7/8 में गणेश पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। पूजा-अर्चना शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन उर्फ केपी सोरेन की मौजूदगी में संपन्न हुई।

 

भूमि पूजन के दौरान प्रोफेसर केपी सोरेन ने क्लब के सदस्यों को गणेश पूजा की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ समाजहित के कार्यों में आगे आने की अपील की।

 

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सूरज झा, संरक्षक केपी सोरेन, कैशियर कृष्णा झा, गोविंदा मोदक और उपाध्यक्ष मोहित शर्मा समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा देवांशु झा, दिवाकर झा, अभय झा, अतुल झा, गोलू शर्मा, अभय सिंह, रोहन कुमार, गौरव कुमार, हार्दिक, अंकितेश, नीलेश, विष्णु बाउरी, किट्टू दास, अभिलाष सिंह, मिलन श्रीवास्तव और विवेक कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

क्लब के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर पंडाल निर्माण और अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंडाल को आकर्षक रूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्लब ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से गणेश पूजा में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया