LatestNewsझारखण्डसरायकेला

कपाली ओपी को मिले नए थाना प्रभारी, अविनाश कुमार ने संभाली कमान

चांडिल : कपाली ओपी में प्रशासनिक फेरबदल के तहत अविनाश कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कपाली ओपी की कमान संभाल ली है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पुलिस विभाग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनता का विश्वास मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अविनाश कुमार को कपाली ओपी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। स्थानीय लोगों को उनसे बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और जनसरोकारों से जुड़े मामलों के प्रभावी निष्पादन की उम्मीद है।

गौरतलब है कि चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की एक आदिवासी युवती के साथ कथित मारपीट एवं बल प्रयोग के मामले में जांच के बाद तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, स.अ.नि. मो. मुकलेश्वर रहमान एवं महिला आरक्षी कंचन को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद विभाग ने अविनाश कुमार को कपाली ओपी की जिम्मेदारी सौंपी है।कपाली क्षेत्र के लोगों ने नए थाना प्रभारी के पदस्थापन का स्वागत करते हुए उनसे अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई है।

Share this news