बहरागोड़ा: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय हों कार्यकर्ता : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

बहरागोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित होना आवश्यक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।


बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड के राजलाबांध और पाटपुर पंचायत में भाजपा द्वारा नियुक्त बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, जबकि अपात्र या फर्जी प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने दावा किया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता सूची में अपात्र नाम शामिल होने की आशंका है। ऐसे में मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बाप्तू साव, श्रीवत्स घोष, राजकुमार कर, अपूर्व सुंदर दास, मंजुला पलाई, उत्पल पैरा, भक्तिश्री पांडा, महादेव बैठा, कबींद्रनाथ कुंडू, समीर सेनापति, नारायण मंडी, भवरंजन महतो, तरुण बैरा, प्रह्लाद घोष, कौशिक मैती, मिहिर दलाई, कमलेश साव, राजू महतो, श्यामसुंदर पाल, मनोज पाल, खोकन पाल, रंजीत धावरिया, ओमप्रकाश पलाई समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

