बर्थडे पार्टी से लौट रही बलेनो कार बिजली के खंभे से टकराई, कार में सवार थे 5 लोग, बड़ा हादसा टला
सरायकेला/राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत चावरबाधां गांव में बुधवार शाम करीब 6:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बर्थडे पार्टी से लौट रही बलेनो कार (JH22F7307) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा तीन टुकड़ों में टूट गया और बिजली के तार सड़क पर गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल राजनगर थाना को सूचना दी। सड़क पर गिरे बिजली के तारों को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सुरक्षित तरीके से सड़क किनारे हटाया, ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दुर्घटना का सामना न करना पड़े।
सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द नया खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


