झारखण्डराजनीति

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दिया दो दिन का अल्टीमेटम5 जून को मशाल जुलूस एवं 6 जून को चक्रधरपुर बंदी का आह्वान


चक्रधरपुर। ग्रामीण मुंडा दीपक बोदरा गोलीकांड मामले में उलीडीह गांव के ग्रामीण एवं विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैठक कर सर्वसम्मति से अंतिम चेतावनी देते हुए पुलिस प्रशासन को दो दिन के अंदर दोषियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की है।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने मामले के उद्भेदन के लिए तीन दिनों का समय लिया था परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दिन दहाड़े घटित गोलीकांड के घटना में संलिप्त दोषियों को पकड़ा नहीं जा सका है। साथ ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि मुख्य मुजरिम एवं आपराधिक षडयंत्र रचने वालों पर जांचोपरांत न्यायोचित कार्रवाई किया जा सके।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया एवं कहा है कि दो दिन में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई नहीं करने पर चक्रधरपुर में 5 जून को मशाल जुलूस निकालकर 6 जून को बंदी का आह्वान किया जायेगा। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उक्त बैठक में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *