दुगनी में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई

सरायकेला-खरसावां: उपायुक्त के निर्देश के आलोक में सोमवार को दुगनी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।



जांच के क्रम में लगभग 10 वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें हेलमेट भी वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकना है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशासन की ओर से आमजनों से अपील की गई कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस अभियान में गिरिजा शंकर महतो, दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित

