Jamshedpurझारखण्डराजनीतिसरायकेला

गम्हरिया बाजार के विकास को मिलेगी रफ्तार, मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग निर्माण पर नगर आयुक्त से मिले केपी सोरेन

आदित्यपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता एवं सिंहभूम सांसद के प्रतिनिधि केपी सोरेन ने शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के नवपदस्थापित नगर आयुक्त एजाज अनवर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए दायित्व के लिए नगर आयुक्त को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक में आदित्यपुर और गम्हरिया नगर निगम क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं, जनहित से जुड़े कार्यों तथा लंबित विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। खास तौर पर गम्हरिया बाजार में व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और बाजार को व्यवस्थित स्वरूप देने के उद्देश्य से मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव प्रमुखता से उठाया गया।

केपी सोरेन ने कहा कि गम्हरिया बाजार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला भवन बनने से दुकानदारों को लाभ मिलेगा और बाजार का सुनियोजित विकास संभव हो सकेगा। इस प्रस्ताव पर नगर आयुक्त एजाज अनवर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान केपी सोरेन ने विश्वास जताया कि नगर आयुक्त के नेतृत्व में आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

वहीं नगर आयुक्त एजाज अनवर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया