परगानाथडीह में जिला परिषद अध्यक्ष ने किया कल्भर्ट सहित सिंचाई नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

खरसावां प्रखंड अंतर्गत बिटापुर पंचायत के परगानाथडीह बंदो तालाब में कल्भर्ट सहित सिंचाई नाली निर्माण कार्य शिलान्यास रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व खरसावां के जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। उक्त योजना का निर्माण जिला परिषद सरायकेला खरसावां के 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत किया जाएगा। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि नई सिंचाई नाली और कल्भर्ट के माध्यम से आस-पास के खेतों तक पानी पहुँचाया जाएगा। जिससे किसान रबी और खरीफ दोनों फसलों की खेती कर सकेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य स्थानीय किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करना और मछलीपालन जैसी आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देना है, जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को मजबूत करने के लिए की जा रही पहलों के अनुरूप है। मौके पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा,चंपा हेम्ब्रम, कमलेश केराई, विष्कंठ प्रधान,डेविड मार्डी, गोलाराम केराई समेत काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद थे।




