कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा में किसे कहा बाहरी.. मझगाँव में जेएमएम प्रत्याशी निरल पुरती के लिए कल्पना सोरन ने चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर की…
मझगाँव…. झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक सहा गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शनिवार को मझगाँव विधान सभा के कूमारडुँगी प्रखंड अंत्तर्गत ताड़ीसाई मैदान मे चुनावी जनसभा को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर कटाक्ष भी किया है.कल्पना सोरेन ने कहा कि चुनावी मौसम में कई बाहरी लोग आकर जनता को ठगने का प्रयास करेंगे । उन्होंने झारखंड के बकाया राशि 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए राशि केंद्र सरकार से लौटाने की बात कही । उन्होंने कहा यही सबसे बड़ा एहसान होगा.

जनसभा को संबोधित करतीं कल्पना सोरेन
दरअसल, मझगाँव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुमारडुँगी प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी निरल पुरती के समर्थन में कल्पना सोरेन चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचीं हुई थी उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि अभी झारखंड में चुनाव चल रहा है बाहर से कई लोग झारखंड के लोगों को ठगने के लिए आएंगे परंतु केंद्र सरकार पर झारखंड का जो पैसा बकाया है, उसे वापस दिलवाने के लिए वह कुछ भी नहीं बोलेंगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सौतेली नीति के कारण आज झारखंड के लोगों का पैसा केंद्र सरकार अपने पास फंसा कर रखा है । चुनाव प्रचार के लिए राज्य में गृह मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक आएंगे, बस उनसे एक ही अपील है कि झारखंडियों का पैसा वापस कर दें । 5 वर्षों में हेमंत सोरेन ने किया कई कार्य किए ।
कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में हेमंत सोरेन ने सिर्फ झारखंड की आवाज उठाई। झारखंडियों के लिए उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की है । हेमंत सोरेन ने सर्वजन पेंशन योजना लागू किया जिसके तहत झारखंड के 27 लाख लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। राज्य में मंईयां सम्मान योजना चलाकर महिलाओं को सम्मान दिया । इस योजना से महिलाओं को आर्थिक के तहत स्वावलंबन मिला है । अबुआ आवास योजना का लाभ देकर गरीबों को तीन कमरों का घर दिया देने का काम किया है ।
कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सामाज के हर वर्ग के लोगों को राहत और लाभ पहुंचाया है । लेकिन केंद्र की सरकार ने हर कदम पर हेमंत सोरेन को परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा है । उन्होंने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में फिर से हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में बनेगी और हमारा झारखंड राज्य विकास की बुलंदी को छूएगा। विधायक निरल पुरती समेत अन्य लोगों ने सभा को किया संबोधितइस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी निरल पुरती ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान हेमंत सोरेन की सरकार के नेतृत्व में मझगाँव विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बही है । आने वाले 5 वर्षों में मझगाँव के कई और महत्वपूर्ण कार्य और होंगे। मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


