निखिल मंडल के सचिव निर्वाचित होने पर किया गया सम्मानित
पोटका। अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के सचिव निर्वाचित होने पर पोटका निवासी निखिल मंडल को मंडल समिति जमशेदपुर की ओर से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष दिवाकर मंडल एवं सचिव हरमोहन मंडल ने अंगवस्त्र प्रदान कर निखिल मंडल को सम्मानित किया।

इस अवसर पर समिति के सदस्य आशीष कुमार मंडल, श्यामल मंडल, प्रदीप मंडल एवं दिलीप मंडल उपस्थित थे। सदस्यों ने निखिल मंडल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समिति के सदस्यों ने कहा कि निखिल मंडल के अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के सचिव निर्वाचित होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निखिल मंडल अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शैक्षिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे और संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


