LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

पानी संकट में छात्राओं के लिए मसीहा बने हरे लाल महतो, स्कूल पहुंचवाया टैंकर

सिस्टम फेल हो सकता है, लेकिन HLM नहीं!

 

कुकड़ू के झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में पानी संकट के बीच देवदूत बनकर पहुंचे हरे लाल महतो

 

सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक स्कूल की जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। सैकड़ों छात्राएं पानी के लिए परेशान हो उठीं। पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों तक संकट गहरा गया, लेकिन इसी मुश्किल घड़ी में एक नाम फिर लोगों की जुबान पर छा गया — HLM

 

HLM यानी Hare Lal Mahato

 

वही हरे लाल महतो, जिन्हें लोग सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि हर संकट में खड़े रहने वाले समाजसेवी के रूप में पहचानते हैं। “जन सेवा ही लक्ष्य” संस्था के संस्थापक और आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए उम्मीद बनकर सामने आए।

बताया जाता है कि हरे लाल महतो साल के 365 दिन और दिन के 24 घंटे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव के समय जनता भले किसी और को चुन ले, लेकिन जब मुसीबत सामने आती है तो सबसे पहले लोगों को याद हरे लाल महतो ही आते हैं।

दरअसल, विद्यालय में लगे मोटर का पाइप अचानक फट गया, जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। स्थिति और गंभीर इसलिए हो गई क्योंकि स्कूल परिसर का एकमात्र चापाकल भी पहले से खराब पड़ा हुआ है। विद्यालय में करीब 340 छात्राएं रहती हैं, जबकि शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को मिलाकर यह संख्या 360 से 370 तक पहुंच जाती है। ऐसे में पानी का संकट छात्राओं के लिए बड़ी परेशानी बन गया।

इसी दौरान आजसू पार्टी के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो को मामले की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत फोन पर हरे लाल महतो को पूरी स्थिति से अवगत कराया। फिर क्या था, सूचना मिलते ही हरे लाल महतो ने बिना एक पल गंवाए “जन सेवा ही लक्ष्य” संस्था की ओर से तत्काल एक पानी टैंकर विद्यालय भेजवा दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सिर्फ एक टैंकर पर ही भरोसा नहीं किया, बल्कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक अतिरिक्त पानी टैंकर भी बैकअप के तौर पर उपलब्ध करा दिया।

हरे लाल महतो की इस त्वरित पहल से छात्राओं और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। वहीं जब अभिभावकों को पूरे मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने हरे लाल महतो की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया। साथ ही प्रशासन से विद्यालय में जल्द स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी सिस्टम कई बार देर से जागता है, लेकिन हरे लाल महतो हर बार बिना इंतजार किए लोगों के बीच पहुंच जाते हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में अब लोग कहने लगे हैं —

“सिस्टम फेल हो सकता है, लेकिन HLM नहीं।”

Share this news