Newsझारखण्डसरायकेला

भोलाडीह स्थित आरकेएफएल प्लांट-8 में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी निभाई अहम भूमिका

सरायकेला : सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड (आरकेएफएल) के प्लांट-8, भोलाडीह में रविवार को प्रथम रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन रामकृष्णा फोर्जिंग्स एवं ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।

 

रक्तदान शिविर में कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से महिला रक्तदाताओं की सक्रिय भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। शिविर के दौरान कुल 214 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में 24×7 रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है। कंपनी हमेशा से सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन प्रमुख नीरज सिन्हा, सेफ्टी हेड नवीन सिन्हा, डॉ. हरि मोहन प्रसाद सिन्हा, दिनेश प्रसाद, आदित्य प्रकाश, विकास साहू, प्रदीप बिस्वास, श्रवण कुमार, आकाश मंडल, निकिता महतो, उदयनाथ महतो, विद्याधर महतो, रजनीकांत कुमार एवं सत्य प्रकाश गुप्ता सहित कंपनी के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल की ओर से गीता सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन सुरक्षा इंचार्ज मनीष कुमार सिंह ने किया।

Share this news