Newsझारखण्डसरायकेला

अंतुसाई (भालकाडीह) में निजी तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, विकास को मिलेगा नया आयाम

 

राजनगर (सरायकेला-खरसावां):

राजनगर प्रखंड के जिला परिषद भाग-17 अंतर्गत तुमंग पंचायत के ग्राम अंतुसाई (भालकाडीह) में मंगलवार को निजी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो एवं वार्ड सदस्य बेबी महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की।

यह तालाब संजय महतो का निजी तालाब है, जिसके जीर्णोद्धार से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मौके पर बिनोद, बलदेव, संजय, धर्मेन्द्र, बलराम, मलिन, दैतारी, राजेश, स्वाधीन, शांतिराम, प्रेमचन्द, विपिन बिहारी एवं शंकर महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही भारी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही गांव को यह तालाब की सौगात मिली है।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि तालाब के जीर्णोद्धार से जल संकट की समस्या में कमी आएगी और कृषि कार्यों को भी मजबूती मिलेगी।

Share this news