चांडिल-कांड्रा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद, ग्रामीणों में नाराजगी
चांडिल-कांड्रा यानी गिद्दीबेड़ा मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन को लेकर जिला परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। सड़क की मरम्मत को देखते हुए इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। आदेश सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हुई समन्वय समिति की बैठक में सड़क की स्थिति और मरम्मत कार्य को लेकर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। इसके बाद परिवहन विभाग की ओर से भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध से संबंधित आदेश जारी किया गया।
हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रतिबंध कितने दिनों तक लागू रहेगा। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति है। लोगों का कहना है कि अगर सड़क की मरम्मत के लिए वाहनों पर रोक लगाई गई है, तो मरम्मत कार्य पूरा करने की समय-सीमा भी स्पष्ट की जानी चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि चांडिल-कांड्रा मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। भारी वाहनों के परिचालन पर रोक का असर स्थानीय कारोबार और किसानों पर पड़ सकता है। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने और दुकानदारों को सामान मंगाने में परेशानी के साथ अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत का काम जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लंबे समय तक यातायात प्रभावित न रहे। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि प्रतिबंध के साथ वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और स्पष्ट समय-सीमा की जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
फिलहाल भारी वाहनों पर रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। अब देखना होगा कि सड़क मरम्मत का काम कब शुरू होता है और कब तक पूरा किया जाता है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


