LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

राजनगर ईचा का रघुनाथ महाप्रभु मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल!”

राजनगर सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित रघुनाथ महाप्रभु मंदिर को झारखंड कला सांस्कृतिक विभाग द्वारा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह जानकारी ईचा राज परिवार के रोमी सिंह देव ने दी।

 

उन्होंने बताया कि मंदिर की स्थापना गंगा राम सिंह द्वारा 200 वर्ष पहले हुई थी। मंदिर बनाने के लिए राजा गंगा राम सिंह ने अपने रेवन्यू का सारा पैसा लगा दिया था। मंदिर में रोज़ अन्न भोग लगता है जिसे हर रोज़ वितरण किया जाता है। यह मंदिर जब से बना है तब से परंपरा चल रही है।

 

मंदिर का निर्माण सूर्ख़ी चूना और गुड़ से हुआ है। हर साल राम नौवीं में यहां मेला लगता है और दूर-दराज से लोग यहां पूजा करने आते हैं। मंदिर में कोई कमिटी नहीं है और सभी खर्च राज परिवार द्वारा ही किया जाता है।

 

रोमी सिंह देव ने बताया कि कर्नल डीके सिंह देव मंदिर को ले कर राष्ट्रीपति द्रोपती मुर्मू से भी मिले थे। आज उसी का नतीजा है कि सरकार द्वारा इस मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आदेश जारी किया गया है। यह मंदिर बन जाने से राजनगर क्षेत्र के आसपास चाईबासा के साथ सरायकेला जिला का भी नाम रोशन होगा।

राज परिवार के रोमी सिंहदेव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत सरकार, झारखंड सरकार एवं मंत्री दीपक बिरुआ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *