Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना और ओपी प्रभारियों का तबादला

 

 

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई थाना और ओपी प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार, सोनू कुमार को राजनगर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राजनगर के वर्तमान थाना प्रभारी विपुल ओझा को तिरुलडीह थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसी क्रम में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार को सीनी ओपी प्रभारी बनाया गया है, जबकि खरसावां में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को चौका थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

वहीं, कांड्रा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर नरसिंह मुंडा को दलभंगा ओपी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा विनोद तिर्की को कांड्रा थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

 

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल के तहत जिले के विभिन्न थाना और ओपी में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Share this news