सरायकेला खरसावां जिला में नवनियुक्त उपायुक्त महोदय नीतीश कुमार सिंह का जोरदार स्वागत
सरायकेला खरसावां जिला में नवनियुक्त उपायुक्त महोदय नीतीश कुमार सिंह का जिला परिषद सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त महोदय का स्वागत करते हुए जिला परिषद सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ज्योति लाल मांझी, काली चरण बानरा, आमोदिनी महतो, पिंकी मंडल, सविता मार्डी, सबित्री बानरा, सुलेखा हांसदा, असित पातर, शंभू मंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने मिलकर क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।
जिला परिषद सदस्यों ने उपायुक्त महोदय नीतीश कुमार सिंह से क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त महोदय ने आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और जिला परिषद सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


