LatestNewsझारखण्डसरायकेला

Srinath University workshop-श्रीनाथ विश्वविद्यालय में “युवा नागरिकों की वित्तीय शिक्षा” शीर्षक सेे दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

Jamshedpur:- श्रीनाथ विश्वविद्यालय के वाणिज्य और प्रबंधन विभाग ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) के सहयोग से “युवा नागरिकों की वित्तीय शिक्षा” शीर्षक सेे दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया ।

वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों में वित्तीय कौशल का विकास करना था, जिससे छात्र वित्तीय सेक्टर में अपने भविष्य को समृद्ध कर सके। इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रोफेसर (डॉ.) रमन बल्लभ ने शिरकत की जो कि एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और मैनेजमेंट प्रोफेशनल हैं और 29 सालों से शिक्षा और कॉर्पोरेट क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं । डॉ. रमन ने छात्रों को प्रतिभूति बाजार में निवेश के लिए आवश्यक शर्तों, उसकी सावधानियों और जोखिमों के बारे में बताया। वर्कशॉाप में छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे फिनटेक, ब्रोकिंग, सेबी, बीएसई, एनएसई, सीडीएसएल, एनडीएसएल, म्यूचुअल फंड्स, पीएमएस, बैंकिंग और एनबीएफसी में रोजगार के अवसरों को खोजने के लिए प्रेरित किया गया । साथ ही वित्तीय सेक्टर से जुड़े संस्थानों में जॉब के लिए होने वाले साक्षात्कारों का कुशलतापूर्वक सामना करने का भी मंत्र दिया गया । इन सबके अतिरिक्त वर्कशॉप में व्यक्तिगत वित्त के प्रबंधन के लिए प्रभावी रणनीतियों की भी दी गई।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *