टैंकर के चपेट में आकर युवक की मौत, मुआवजा की मांग पर अड़े ग्रामीण, छह घंटे बाद पुलिस ने शव उठाया
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुँची लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे टैंकर मालिक को मौके पर बुलाने और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।


अंततः, दूरभाष पर साऊथ ईस्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी से बातचीत के बाद, कंपनी ने दाह संस्कार के लिए 50,000 रुपये देने पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद शाम को छह बजे पुलिस ने शव को उठाया। मृतक पिल्टु महतो अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए हैं, जिनमें से एक बच्चा दिव्यांग है।
इस घटना के संबंध में मुआवजे दिलाने के लिए जिला परिषद आमोदिनी महतो, मुखिया रासमणि हांसदा, और जेएलकेएम प्रत्याशी प्रेम मार्डी उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


