“बालीगुमा वास्तु विहार में अवैध निर्माण और उत्पीड़न की शिकायत”
जमशेदपुर: बालीगुमा वास्तु विहार की महिलाएं परेशान हैं। उनका आरोप है कि वास्तु विहार के कैम्पस में अवैध रूप से दुकान निर्माण किया जा रहा है, जिसमें नक्शा विचलन और अवैध कब्जा शामिल है। महिलाओं ने महिला थाना, एमजीएम थाना, एसडीओ और एसएसपी को लिखित शिकायत की है।

महिलाओं का कहना है कि दुकान का दरवाजा विपरीत दिशा में खोला गया है, जिससे परेशानी हो रही है। नाला पर शौचालय बनाकर निर्माण कार्य किया गया है, जिससे बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाती है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लड़कों को बुलाकर उन्हें डराया-धमकाया जाता है और मोबाइल से फोटो खींचे जाते हैं।
इस मामले में नीलम कुमारी, सबिता प्रसाद, सुमन सिंह, मोनिका सिंह और शताब्दी साहू सहित कई महिलाएं शिकायतकर्ता हैं।