Newsझारखण्डसरायकेला

“भोगनाडीह प्रकरण में भाजपा की साजिश के विरोध में झामुमो ने फूंका पुतला”  

 

सरायकेला के गेरेज चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन भोगनाडीह में घटित घटनाक्रम के विरोध में आयोजित किया गया था।

 

झामुमो के सरायकेला-खरसवां जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता द्वारा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ की गई साजिश नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता की लालसा में ऐसी साजिशों का सहारा ले रही है, लेकिन झारखंड की जनता अब भाजपा की सच्चाई जान चुकी है।

डॉ. शुभेंदु महतो ने कहा, “संथाल परगना झामुमो का था, है और रहेगा। भाजपा चाहे जितना भी प्रयास कर ले, वो इस क्षेत्र में राजनीतिक रूप से कभी भी पैर नहीं जमा पाएगी।”

कार्यक्रम में झामुमो के जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी प्रमुख कार्यकर्ता और जनसमर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भाजपा की नीतियों की निंदा की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्थन जताया।

 

इस अवसर पर उपस्थित रहे प्रमुख लोग:

 

– जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो

– जिला सचिव बैधनाथ टुडू

– गणेश माहली पूर्व प्रत्याशी

– जिला उपाध्यक्ष धर्मु गोप

– नगर अध्यक्ष शंभु आचार्य

– भोला मोहती

– अमृत महतो

– खरसवां विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो

– मांगीलाल महतो

– अनूप सिंहदेव

– झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर किस्कू

– विशू हेम्ब्रम

– जगदीश महतो

– मंगल हेम्ब्रम

– भूगलू सोरेन

– सुदामा हेम्ब्रम

– लालबाबू सरदार

– वीरेद्र प्रधान

– शेख फरीद

– शिमल बेसरा

– अजय टुडू

प्रकाश महतो

जगदीश महतो

 

– साहिल मुर्मु आदि।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *