जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के झामुमो नेता लालटू महतो ने नेमरा पहुँच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
रांची। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता लालटू महतो सोमवार को अपने समर्थकों के साथ दिशोम गुरूजी शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और गुरूजी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


लालटू महतो ने स्वर्गीय दिशोम गुरूजी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जन्मस्थल को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और इस दुख की घड़ी में पूरा झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ खड़ा है।


