LatestNewsझारखण्ड

JMM Dhanbad District President paid tribute to Baba Tilka Majhi-धूमधाम से मनाया गया बाबा तिलका माझी जन्मजयंती

(रिपोर्ट-कुमार अशोक )
Dhanbad-: भारत देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर योद्धा बाबा तिलकामांझी का जन्मजयंती समारोह बीते दिन बड़ी धूमधाम से बाबा तिलकामांझी चौक काकों में मनाई गई। जिसमे मुख्य अतिथि धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने झामुमो का झण्डा गाड़कर बाबा तिलकामांझी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं नमन किया।

बाबा तिलकामांझी स्मारक समिति द्वारा आहूत इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रतिलाल टूडू एवं संचालन प्रफुल्ल मण्डल ने किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने पारम्परिक वेषभूषा में पारम्परिक लोक गायन कर जयन्ती मनाया।

इस जयन्ती समारोह में श्रद्धासुमन अर्पित करने झामुमो के धरनीधर मंडल,जनाब मन्नू आलम ,रमेश टूडू ,लखन प्रामाणिक ,शिव प्रसाद महतो ,मुकेश सिंह ,अनिल टूडू ,कंचन महतो ,राजा महतो ,समीर रवानी ,अजमूल अन्सारी ,रंजीत महतो ,सोहन टूडू ,शिबू मुर्मू, संजय सोरेन ,मंसूर आलम, घलतु त्रिगुणायत ,मनोज रवानी ,संजय रजवार,सहजाद अंसारी,आफताब अंसारी,रौनक सिन्हा, जाहिद कुरैसी, सोनू कुमार,विद्यायाधार मुर्मू, रितिक सिंह,वकील अंसारी,सुखदेव रवानी,छोटू महतो संग प्रखंड समिति, जिला समिति, केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों संग बड़ी संख्या में आमजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *