LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

JBKSS public awareness- पंचायत वासियों को जगाने JBKSS की सदस्य अनीता हेंब्रम राजनगर पहुची

Rajnagar-: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) का जनजागरण अभियान कार्यक्रम के तहत 11 फरवरी 2024 (रविवार) को सिजूलता, जुमाल और जामबोनी पंचयात मे जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले और प्रखण्ड स्तर के सक्रिय सदस्यों ने अपने बातों को पंचायत के साथियों के समक्ष रखा मौक़े पर अनीता हेंब्रम ने कहा झारखंडी जनमानस बहुत सरल नेचर के होते है आज राज्य घठन के 24 साल बाद भी राज्य का विकास नहीं हुआ बस वोट लेकर लोगो को ठगा गया है।

मोजूदा केंद्र की भाजपा सरकार ने भी झारखंड में सरकार बनाई लेकिन उन्होंने भी झारखंड को लूटा और आदिवासी-मूलवासियों की हक़ अधिकार दिलाने का कोई काम नहीं किया। इसलिए आगामी चुनाव में बाहरी नेताओं को वोट ना दें, वरना हमारा जल जंगल ज़मीन सब ख़त्म हो जाएगा। सभी एक मौक़ा जयराम महतो की पार्टी JBKSS को दे, उनकी विचारधारा और सिद्धांत आदिवासी-मूलवासी के उत्थान के लिए है। पूरे झारखंड के हर लोकसभा और विधानसभा से लेकर प्रखंड एवं पंचायत तक पहुँच कर लोगों को अपने हक अधिकार के प्रति जागरूक करना ही जेबीकेएसएस का उद्देश्य है।इन्हीं बातों को सदन में रखने के लिए सही लोगो को सदन तक पहुंचना ही सबका लक्ष्य रहेगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *