विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया चेशायर होम का भ्रमण
पोटका : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के विद्यार्थियों ने चेशायर होम (सुंदर नगर) का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने वहां रह रहे लोगों के लिए मनोरंजक एक्टिविटीज किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के प्रति विद्यार्थियों के भीतर सहानुभूति और करुणा के भाव को जागृत करना था। संस्थान की ओर से उन्हें उनकी जरूरत की वस्तुएं, अनाज,फल, सैनिटरी पैड, किराना सामग्री, वस्त्र और मच्छरदानी भेंट किए गए।इस अवसर पर संस्थान के सह-सचिव श्री विवेक बचन,नर्सिंग विभाग के प्राचार्य श्री नवनीत अनिल, नर्सिंग की व्याख्याता , बीएड विभाग, फार्मेसी ,डीएलएड और स्नातक विभाग के सभी व्याख्याता और विद्यार्थी उपस्थित थे।


इस अच्छी पहल पर संस्थान के सचिव गौरव बचन जी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के विषय में अभी भी हमारे देश में जागरूकता की कमी है जबकि हर विद्यार्थी के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब उसके मन की सेहत संतुलित हो और अच्छी हो।
अध्यक्ष राम बचन जी ने कहा कि चेशायर होम का भ्रमण हमारे संस्थान की ओर से प्रायः किया जाता है ताकि विद्यार्थी के अंदर मानवीय संवेदना और सहानुभूति के भाव जगें और वह समाज के उन विशिष्ट लोगों के प्रति भी अपने दायित्व को समझें।

