बड़ाबाम्बो में काली पूजा के अवसर पर झूमर कार्यक्रम का आयोजन, झूमर सम्राट रंजीत महतो के गीतों पर झूमे दर्शक
खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत बड़ाबाम्बो स्टेशन परिसर में काली पूजा के अवसर पर श्री श्री श्यामा काली पूजा समिति की ओर से झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती, कमेटी के अध्यक्ष पद्मलोचन महतो, झूमर सम्राट रंजीत महतो,चिंतामणी महतो, अभिमन्यु नायक ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया. इसके बाद कलाकारों को सम्मानित किया गया.



वहीं मनोहरपुर से आये कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.जिसमें युवा झूमर सम्राट गायक रंजीत महतो, सुनिता राणा, मोनालिसा महतो, ट्विंकल महतो समेत कई कलाकार शामिल थे. कलाकारों द्वारा कुड़माली, नागपुरी, बंगला, ओड़िया, संबलपुरी, आदिवासी भाषाओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया गया. युवा झूमर सम्राट रंजीत महतो ने रोपा देखोल झोटका मारे,बीड़ी उपर हांडी राखिबो,पिंधोले लाल पाड़ साड़ी,फुल फागुनो मासे बंसंत पहिले रूत आसे,तोर साली छाड़ा बेहा होबो ना,इलू इलू कोरे हमार मोन गो,बाबूर माये हुडका लगाय आदि गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया.वहीं कार्यक्रम को देखने के लिए आस पास के ईलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. मौके पर कामख्या सिंहदेव,मनीष केशरी, रामदास नायक,सुभम सिंहदेव, मुकेश महतो, कार्तिक महतो, कृष्णा नायक, प्रशांत महतो, कमलेश प्रधान, भूपति महतो,विजय लेंका, डॉ अशोक महतो समेत काफी संख्या में झूमर प्रेमी मौजूद थे.

