Newsझारखण्डसरायकेला

तिरूलडीह पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एक छोटा हाथी वैन में लदे डोडा किया जप्त 

 

ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के तिरूलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिबंधित डोडा लदे एक छोटा हाथी वैन को जप्त किया गया। डोडा माफिया, चालक एवं रैकी कर वाहन के साथ चलने वाले एक बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ईचागढ़ की ओर से छोटा हाथी वैन में एक वैन‌ डोडा लेकर बंगाल की ओर जाने के क्रम में कुदा तिरूलडीह सड़क पर सुनसान जगह पर तिरूलडीह पुलिस पीछा कर डोडा सहित वाहन और एक बाइक को जप्त कर लिया।

 

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि एक छोटा हाथी पर तीरपाल ढककर चौड़ा के रास्ते बंगाल कि ओर जा रहा था, जिसमें एक व्यक्ति आगे आगे रेकी कर बाइक से जा रहा था। संदेह होने पर पीछा किया गया। पुलिस को देखकर छोटा हाथी एवं रेकी में सामिल व्यक्ति भी बाइक छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि डोडा सहित वाहन एवं बाइक को जप्त कर विधि सम्मत कार्रवाई किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि वाहन का डीटेल निकाल कर डोडा का अवैध कारोबार करने वाले पर भी कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का अवैध शराब व नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कारवाई किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *