Newsझारखण्ड

कोडरमा में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार, लिट्टी और चावल खाया था

कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के बेहराडीह गांव में फूड पॉइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोग लिट्टी और चावल खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए। सभी को तुरंत कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, परिवार ने रविवार रात घर पर चावल और लिट्टी खाया था। कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। पहले घर पर ही इलाज करने की कोशिश की गई, लेकिन हालत बिगड़ने पर देर रात अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता रीना कुमारी (18 वर्ष) ने बताया कि खाना खाने के तुरंत बाद उनके पेट में तेज दर्द और उल्टी शुरू हो गई। धीरे-धीरे परिवार के अन्य सदस्यों की भी तबीयत खराब होने लगी।

 

बीमार पड़े लोगों में कंचन देवी (40), रीना कुमारी (18), रोशनी कुमारी (16), स्वीटी कुमारी (13) और अस्मित राजवंश (9) शामिल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और परिवार द्वारा खाए गए भोजन के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। एक ही परिवार के बीमार पड़ने से गांव में दहशत का माहौल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *