कांड्रा में 17 मई को होगा फेसबुक कंटेंट क्रिएटर्स मिलन समारोह, बंगाल सुपरस्टार बाबूराव होंगे मुख्य आकर्षण

कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा में आगामी 17 मई 2026 को फेसबुक और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कांड्रा स्टेशन के समीप राज लक्खी निवास में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के चर्चित सुपरस्टार और सोशल मीडिया स्टार बाबूराव मुख्य आकर्षण होंगे।
बाबूराव के कार्यक्रम में शामिल होने की खबर के बाद स्थानीय युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के डिजिटल क्रिएटर्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि स्थानीय कला, संस्कृति और प्रतिभा को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक पहचान मिल सके।
देखें वीडियो



आयोजन समिति के सदस्य चंदन कुमार दे, प्रदीप कुमार, विशाल यादव और अमित सेन के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं मिठू सिंह, श्याम नारायण, स्वरूप दे, सुखराम महतो, कन्हाई सेन, आनंद साव और सुशांत कश्यप सहित कई लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी फेसबुक और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के साथ युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को डिजिटल दुनिया में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


