LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर में लेबर कोड के खिलाफ इंटक का जोरदार विरोध प्रदर्शन

आदित्यपुर में शुक्रवार देर शाम इंटक जिलाध्यक्ष केपी तिवारी के नेतृत्व में नए लेबर कोड के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। शेरे पंजाब चौक पर बड़ी संख्या में जुटे इंटक कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और श्रम कानूनों में किए गए बदलावों के खिलाफ नारेबाजी की।

 

जिलाध्यक्ष केपी तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए लेबर कोड मजदूरों के हितों के प्रतिकूल हैं। उनके अनुसार, इन कानूनों से मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे और उद्योग प्रबंधन को अनुचित लाभ मिलेगा। उन्होंने साफ कहा कि श्रमिकों के खिलाफ किसी भी नीति को इंटक स्वीकार नहीं करेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

इंटक प्रदेश सचिव एवं कोल्हान प्रभारी राणा सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योगपतियों के दबाव में फैसले ले रही है, जिसका असर देशभर के मजदूरों पर पड़ेगा। उन्होंने श्रमिकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

 

प्रदर्शन में आदित्यपुर नगर इंटक अध्यक्ष रमेश बालमुचू, वरीय नेता दिवाकर झा, जगदीश नारायण चौबे, संजय कुमार, कमलनयन, रिजवान खान, अनामिका सरकार, खिरोद सरदार, राजू लोहार, बिल्टू चटर्जी, अजय शर्मा, तुराम बांबंकिरा, रुईदास चाकी, रोहित घोष और सुमित गोप सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *