Newsझारखण्ड

झारखंड में कड़ाके की ठंड! कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

झारखंड में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से राज्यभर में शीतलहर की स्थिति और गंभीर हो सकती है। बर्फीली हवा चलने से सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ेगी। रांची मौसम केंद्र ने साफ आसमान के कारण तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है। कई जिलों में अगले दो दिनों तक शीतलहर की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 दिसंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो और रामगढ़ में शीतलहर चल सकती है। रांची का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की उम्मीद है। राज्य में अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है, जबकि इसके बाद हल्की बढ़ोतरी संभव है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान 29.4 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। वहीं, रांची, खूंटी, डाल्टेनगंज, बोकारो-थर्मल और गुमला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है।

 

ठंड बढ़ने के बीच नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, पर्याप्त भोजन लेने, फ्लू के लक्षण पर डॉक्टर से संपर्क करने और नियमित रूप से गर्म पानी पीने की सलाह दी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *