युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने राजाबासा में किया 25 केवी का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत के ग्राम राजाबासा विगत तीन महीने पहले बिजली ठनका से 25 केवी ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सुचना युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा को दी. सुचना मिलते ही श्री मिश्रा ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद उक्त गांव में विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दी गई. वहीं मंगलवार को युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा व युवा कांग्रेस के खरसावां विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया के द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि उक्त गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसके साथ ही बिजली की रोशनी से गांव जगमग हो गया. मौके पर जयसिंह गुंदवा, मनोज कुमार महतो, मनोहर हेम्ब्रम, जगन्नाथ हेम्ब्रम, मोतीलाल महतो, परमेश्वर महतो,बबलू बानरा, साधुचरण हेम्ब्रम, राजेश कुमार महतो, सिकंदर हेम्ब्रम, तिवारी हेम्ब्रम समेत गांव के ग्रामीण मौजूद थे.



