आदिवासी एकता मंच कुचाई ने मसाल जुलूस निकाल कर शनिवार को कल झारखंड बंदी का दिया समर्थन
कुचाई में आदिवासी एकता मंच ने शुक्रवार को चौक परिसर में मसाल जुलूस निकाल कर शनिवार को झारखंड बंद का समर्थन करने की घोषणा की है. एकता मंच के अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि झारखण्ड बंद का समर्थन कुचाई प्रखंड के आदिवासी एकता मंच, तथा सभी सामाजिक संगठन खूंटी के पाड़हा राजा सोमा मुंडा के हत्या के विरोध में झारखण्ड बंद का समर्थन कर रहें है. इस बंदी में सभी दुकान, चार पहिया वाहन आदि बंद रहेगी. मौके पर जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, डुमू गोप, गोलाराम लोवादा, लुबुराम सोय, टेने सोय, हरिश्चंद्र बानरा, केपी सेट सोय, सुरेश सोय, सालुका मुंडा, देवेन्द्र सोय आदि उपस्थित थे.



