LatestNewsNews postझारखण्ड

बांदुनासा में आयोजित चर्च संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुई सांसद जोबा माझी

आनंदपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): आनंदपुर प्रखंड के बांदुनासा गांव में रविवार को चर्च संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

 

चर्च संस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि ग्रामीणों के बीच आकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि परमेश्वर का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, सभी लोग एक सूत्र में बंधे रहें और आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखें।

कार्यक्रम के दौरान सांसद जोबा माझी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पादरी पुरोहित मनोहर किम्बो, एंजेल कंडुलना, एडेन टोप्पो, प्रसाद चांपिया, शिमोन समद, नेलशन केरकेट्टा, लीलावती चांपिया, गैब्रियल चांपिया, लेबेया प्रमोद बारला सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित

थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *