Newsझारखण्ड

गुरुद्वारा नानक दरबार में फाल्गुन संगरांद का आयोजन, रमेश खिरवाल ने टेका मत्था  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): गुरुद्वारा नानक दरबार में फाल्गुन महीने की संगरांद का आयोजन सुबह 9 बजे किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें संगत की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के दौरान बलबीर कौर ने बारह माह का पाठ किया और फाल्गुन महीने का श्लोक एवं माहात्म्य सुनाया। इसके बाद संगत की सेहत, सुख-शांति और चढ़दी कला के लिए अरदास की गई।

 

चाईबासा नगर निकाय चुनाव 2026 के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल भी गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका। उन्होंने चुनाव में सफलता के लिए अरदास करवाई और संगत के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने कहा कि फाल्गुन का महीना सभी के लिए सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य लेकर आए, यही अरदास है। कार्यक्रम के दौरान गुरमुख सिंह खोखर, सचिव जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष लखबीर सिंह और साधु सिंह ने रमेश खिरवाल को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित संगत ने संगरांद का प्रसाद और अल्पाहार ग्रहण किया। गुरुद्वारा में पूरे श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *