JamshedpurNewsझारखण्ड

रवि शंकर तिवारी के प्रयास से सुदामा ठाकुर के दिल का हुआ सफल ऑपरेशन   

 

बर्मामाइंस कैलाश नगर के रहने वाले सुदामा ठाकुर को ब्रह्मनंदम में इलाज के दौरान इसकी जानकारी मिली कि उनके हार्ट के तीन ब्लॉकेज है जिन्हें ओपन हार्ट सर्जरी के द्वारा ठीक किया जा सकता है जिसमें लाखों रुपए खर्च है गरीब परिवार जो किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रहा था इसमें सक्षम नहीं था कई जगह पैरवी किया पर निराशा हाथ लगी ।

इस दौरान उसके भाई सुजीत ठाकुर को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सह सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी से संपर्क हुई उन्होंने सारी बाते बताई जिसके बाद श्री तिवारी ने ब्रह्मानंद हॉस्पिटल तामोलिय से संपर्क कर वहा के मैनेजमेंट से बाते कर 28 फरवरी को भर्ती कराया

02 फरवरी को ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ परवेज आलम के द्वारा सुदामा ठाकुर के दिल का सफल ऑपरेशन निशुल्क किया गया इसके बाद डॉक्टरों के opjurbesion में रखा गया

05फरवरी को हॉस्पिटल द्वारा सफल ऑपरेशन कर छुट्टी दी गई।

सुदामा ठाकुर के सफल ऑपरेशन पर परिवार के आंखो में खुशी के आंसू थे इसके लिए परिवार ने भाजपा नेता एवं सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी एवम ब्रह्मानंद हॉस्पिटल मैनेजमेंट का आभार जताया है श्री तिवारी ने ब्रह्मानन्द हॉस्पिटल मैनेजमेंट एवम डॉ परवेज आलम का आभार जताया है एवम उन्होंने बताया की उनके द्वारा लगातार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर झारखंड के बड़े हॉस्पिटल एवम उनके बिशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आयोजित किया जाता है ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *