Newsझारखण्डसरायकेला

ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत 

 

 

ईचागढ़- थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर पिलीद जंगल के पास‌ शुक्रवार को एक अज्ञात ट्रेलर से सामने से टकराने से बाइक सवार एक 29 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल पहुंचाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रांची जिला के सोनाहातु थाना क्षेत्र के जिलिंगसेरेंग निवासी सुखराम लोहरा के रूप में हुई है। ट्रेलर मौके से फरार हो गया। सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तत्काल मिलन चौक के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पूर्व ही काम से छुट्टी लेकर चेन्नई से अपना घर आया था और वह अपनी बाइक से मिलन चौक आ रहा था, तभी रांगामटी की ओर से जा रहा एक अनियंत्रित ट्रेलर के साथ आम गंभीर रूप से घायल हो गया। नर्सिंग होम लाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से ट्रेलर फरार हो गया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला अस्पताल भेज दिया गया एवं आगे की कारवाई किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *