Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर प्रखंड के कृषि विभाग के बीटीएम जीत वाहन मुर्मू का आज दुखद निधन

 

राजनगर: राजनगर प्रखंड के कृषि विभाग में कार्यरत ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर (BTM) जीत वाहन मुर्मू का आज निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उड़ीसा के बारीपदा (Baripada) में उनका इलाज चल रहा था।

स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए खुद से जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

उनके निधन से कृषि विभाग में शोक की लहर है। किसान मित्रों और सहकर्मियों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है, क्योंकि जीत वाहन मुर्मू एक बहुत मिलनसार, सरल और सभी के साथ सहयोग करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *