Newsझारखण्ड

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शिवानंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर एक महान साहित्यकार थे, जिनके लेखन ने साहित्य जगत को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि टैगोर के शैक्षिक विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं और वे मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा दिए जाने के प्रबल समर्थक थे।

कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी बरखा ने टैगोर के विचारों पर प्रकाश डाला, जबकि सुलेखा महतो ने उनकी एक प्रसिद्ध कविता का सस्वर पाठ किया, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षणार्थी अनामिका और अमित कुमार राणा द्वारा किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो, सहायक प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में बी.एड. एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Share this news