Gamharia Motinagar Ganesh Puja Pandal Inauguration गम्हारेया” मोतीनगर मं सजा गणपाते का दरबार. शिक्षावेद प्रो. कालीपद सोरेन ने किया भव्य पजा पडालका उद्घाटन
गम्हरियाः श्री श्री सार्वजनिक गणेश पजा कमेटी, यनिक क्लब मोतीनगर की ओर से आयोजित गणेश पूजा पंडाल का रविवार को मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो. कालीपद सोरेन ने फीता काटकर उद्धाटन किया. इस दौरान पूजारी ने वैदिक मत्राच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समद्धि की कामना की

*उद्दाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय वार्ड पार्षद चार के शुभम पांडे, जगदीश नारायण चौबे, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इंद्रकांत झा और बीटी दास निरंजन प्रधान मौजूद रहे. कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया.*
मुख्य अतिथि प्रो. कालीपद सोरेन ने क्षेत्रवासियों को गणेश पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सरत्र में जोडने का काम करते हैं. भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं उनकी आराधना हमें सकारात्मक सोच के साथ समाज में आपसी भाईचारा और सद्धाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है. उन्होंने पूजा कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्सव मनाने की अपील की.
सोमवार को भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाएगी. डसे लेकर कमेटी ने विशेष तैयारियां की हैं पूजा एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मोतीनगर पहुंचने की संभावना है.
आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष देव कुमार सिंह (कारू) के साथ संजय सिंह, हरिओम सिंह, राजीव रवि, प्रमोद, कुशल, आशीष, अंकित, रोहित, रंजीत, विवेक और कुणाल सहित कमेटी के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


