श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को बी.एड. एवं डी.एल.एड. सत्र 2024-2026 का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रतिभा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और विभिन्न गतिविधियों में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित करना रहा। बी.एड. वर्ग में प्रिया ठाकुर को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ तथा डी.एल.एड. वर्ग में सिद्धि कुमारी को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब प्रदान किया गया।

इसके अलावा अर्पिता ग्रेसी लवलेस को ‘ऑरा ऑन स्टेज’, बुधराम मुंडा को ‘मिस्टर ओबीडिएंट’, अनामिका झा को ‘मिस हार्मनी’, प्रिया जोंको को ‘मिस डायनामिक’, बंदना महतो को ‘मोस्ट डिसिप्लिन्ड’, प्रियंका प्रधान को ‘मिस स्टूडियस’, यतिश्री प्रधान को ‘स्टार परफॉर्मर’ तथा हेमंत महतो को ‘बेस्ट प्लेयर’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘श्रीवाणी’ के आठवें संस्करण का भी लोकार्पण किया गया। पत्रिका के नए संस्करण का विमोचन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


