राजनगर में गीता कोड़ा के समर्थन में निकली बाइक रैली
सरायकेला/राजनगर- चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दल के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

राजनगर में गीता कोड़ा के पक्ष में भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश महाली के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने मुरुमडीह से गोविंदपुर तक विभिन्न पंचायतों में बाइक रैली निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यालय में टिंटिडीह के पुराने झामुमो कार्यकर्ता राखाल प्रधान, जनक प्रधान, नरेश प्रधान, गोपाल प्रधान ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी में स्वागत करते हुए गणेश महाली ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में दस साल भाजपा के विकास कार्यों को देख कर झामुमो से कार्यकर्त्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। इस बार भाजपा प्रचंड मतों से सिंहभूम सीट जीतेगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


