श्रीमती गीता कोड़ा ने रांची लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान
Saraikella:- श्रीमती गीता कोड़ा ने आज भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के पक्ष में जिला सरायकेला खरसावां अंतर्गत चांडिल के बागालडीह, डिबूडीह, विद्री, पुरानडीह, दिनाई एवं ईचागढ़ प्रखंड के बान्दू, काठघोड़ा, लेपाटांड, ईचागढ़, टिकर, चौका में जनसंपर्क अभियान चलाया।

उरमाल मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ श्रीमती गीता कोड़ा का किया स्वागत।


इस दौरान चौका में श्री संजय सेठ के साथ आयोजित महिला संवाद सम्मेलन में शामिल हुईं, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को रखा तथा उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल फूल के छाप पर वोट करने का अपील किया। टीकर में आजसू के कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गीता कोड़ा का स्वागत किया। लोकसभा क्षेत्र का ईचागढ़ मंडल चुनाव कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर जीत हेतू उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


