अब 25-49 आयु वर्ग की महिलाओं को प्रति माह आर्थिक सहयोग देगी झारखंड सरकार- सीएम चंपई सोरेन
Desk

झारखंड की सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थिति के मद्देनजर, पहले हमने 60 साल से अधिक उम्र के लगभग सभी जरूरतमंद बुजुर्गों को पेंशन से जोड़ा, फिर हमारी सरकार ने 50 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं तथा एससी/एसटी पुरुषों को पेंशन देना शुरू किया।महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अब झारखंड सरकार 25-49 आयु वर्ग की महिलाओं को प्रति माह आर्थिक सहयोग देगी। इसके साथ-साथ, पहले जो 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती थी, अब उसका दायरा बढ़ा कर, प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की तैयारी की जा रही है।पहले झारखंड के किसानों का 50 हजार तक का ऋण माफ किया जा रहा था, अब उस सीमा को बढ़ा कर 2 लाख किया जा रहा है।
राज्य के कई जिलों में पाइपलाइन द्वारा सिंचाई का इंतजाम किया जा रहा है, जिसका फायदा किसानों को मिलेगा। आप सभी के सहयोग से, जनसेवा एवं माताओं- बहनों के सशक्तिकरण का यह अभियान जारी रहेगा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


